लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बृजेश पाठक की जीत के लिए चंदन नगर गुरुद्वारे में अखंड पाठ कराया गया | अखंड पाठ पाठ की समाप्ति के बाद श्री पाठक व श्री राजू को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया|
इस अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे| सिख समाज के लोगों ने श्री पाठक के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर चलने और अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील भी की|
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार मनमोहन सिंह सेठी, हरीश कोहली, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार सतवीर सिंह,सरदार राजेंद्र सिंह,सरदार मनमोहन सिंह मोनी, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा, सरदार गुरमीत सिंह बग्गा, सरदार अजीत सिंह खुराना, सरदार रणवीर सिंह भसीन, सरदार तरलोचन सिंह सेठी, सरदार मनमोहन सिंह साहनी हरीश कोहली, सरदार गुरप्रीत बग्गा तथा बड़ी संख्या में सिख साहिबान उपस्थित थे|