कांग्रेस के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि लोगों को हमारी सरकारों के अच्छे काम आज भी याद हैं| पांच राज्यों में जारी चुनाव के बीच पूर्व पीएम ने कहा कि भाजपा ने पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के सीएम और राज्य के लोगों का अपमानित करने का प्रयास किया|
कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की ख़राब नीतियों की वजह से लोग आर्थिक संकट का सामना, बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं| साढे सात साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी ग़लती मानने और सुधार करने को तैयार नहीं है| सरकार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार ठहराने पर लगी है|
मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया और कहा कि इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है| इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका नजर आ रहा है| उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है| ये सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल साबित हुई है|
यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं. पंजाब में मतदान 20 फरवरी को होना है|
वहीं यूपी में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को ही होगा| उत्तराखंड और गोवा में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है| मणिपुर में 28 फरवरी और पांच मार्च को वोटिंग होगी|