tag manger - मध्य प्रदेश : सूबे के सभी संभागों में होंगे किसान मेले : कृषि मंत्री – KhalihanNews
Breaking News

मध्य प्रदेश : सूबे के सभी संभागों में होंगे किसान मेले : कृषि मंत्री

मध्य प्रदेश सूचना विभाग से मिली जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय वृद्धि और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से राज्य के सभी संभागों में किसान मेलों का आयोजन करने जा रही है। इन मेलों के माध्यम से किसानों को कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, उद्यानिकी, पशुपालन और नवीनतम तकनीकों से जोड़ने की पहल की जा रही है। इस श्रृंखला का पहला मेला तीन मई को मंदसौर (उज्जैन संभाग) में आयोजित किया जाएगा। मेलों में प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र और योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के समाधान की भी व्यवस्था रहेगी।

यह भी बताया गया है कि राज्य सरकार ने एक वर्ष में 10 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है, जिससे किसानों को सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके लिए राज्यव्यापी अभियान चलाकर किसानों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अक्टूबर में एक राज्य स्तरीय किसान मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कृषि क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों, तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत ‘मध्य प्रदेश कृषक कल्याण मिशन’ के अंतर्गत कृषि से जुड़े सभी विभागों की योजनाओं को एकीकृत मंच पर क्रियान्वित किया जाएगा। यह मिशन किसानों, गौ-पालकों और कृषि आधारित उद्यमों के लिए अवसरों को बढ़ाने के साथ-साथ कुपोषण उन्मूलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

राज्‍य के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी संभागों में किसान मेला लगाएगी। आगामी 3 मई को मंदसौर में किसान मेले का आयोजन जा रहा है। संभाग स्तरीय किसान मेलों के बाद अक्टूबर माह में एक वृहद राज्य स्तरीय किसान मेला भी आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर भारतीय किसान संघ ने प्रदेश में किसानों को 5 रुपए के शुल्क पर विद्युत कनेक्शन और फसलों पर बोनस राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

About khalihan news

Check Also

स्प्रिंकलर सिंचाई से रामवीर की किस्मत बदली, अब खेत दे रहे ज्यादा पैदावार 1 मई 2025, मुरैना

स्प्रिंकलर सिंचाई से रामवीर की किस्मत बदली, अब खेत दे रहे ज्यादा पैदावार 1 मई 2025, मुरैना

मुरैना जिले के गांव गुनापुरा के किसान रामवीर श्रीवास की खेती पहले घाटे का सौदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *