यूपी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लखनऊ पहुंचे। राज सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव में जिस तरीके से धांधली प्रकाश में आ रही है वह बहुत ही गंभीर है। 2014 से 2022 भाजपा की सरकार रही। कहते हैं कि ये डबल इंजन की सरकार है लेकिन विकास कितना हुआ ये आप सब जानते हैं। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद बेरोजगारी दर 5.5% तक पहुंची। जो सबसे बड़ा नुकसान है। मोदी ने कहा था कि 50 दिनों में सब सही कर देंगे। कुछ नहीं कर पाए।
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते दिग्विजय सिंह।
कहा कि मनमोहन सिंह ने उस समय कहा था कि नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। जो अब सही साबित हो रहा है। जिस तरह से 2012 में कांग्रेस प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस बार भी लड़ रही है। प्रियंका ने यूपी में संगठन को फिर से खड़ा करने का काम किया है। कहा कि पिछले 30-32 सालों में यूपी में सिर्फ जाति के मुद्दों पर राजनीति हुई है। यहां पर विकास की बात कोई नहीं करता। बेरोजगारी पर भी कोई बात नहीं होती। प्रदेश के कई लाख खाली पड़े हैं, जिन पर सरकार भर्ती नहीं कर रही।
महिला सुरक्षा का कांग्रेस से बेहतर कोई और उदाहरण नहीं हो सकता। टिकट बंटवारे में 40% महिलाओं को मौका दिया गया। ये है ‘ लड़की हूं लड़ सकती हूं ‘ का नायाब उदाहरण है। प्रियंका सिर्फ विकास, बेराजगारी की बात करती हैं। उनको जाति से कोई मतलब ही नहीं। करीब 30 लाख लोग यूपी में बेरोजगार हैं। 2016 के बाद रोजगार गिरता जा रहा है।