हरियाणा में धान की खरीद शुरू, किसानों को सिर्फ 72 घंटे में मिलेगा भुगतान – Khalihan News
Breaking News

हरियाणा में धान की खरीद शुरू, किसानों को सिर्फ 72 घंटे में मिलेगा भुगतान

हरियाणा में 22 जिले हैं. 400 से अधिक मंडियों में धान खरीद की व्यवस्था की गई है| सभी जिलों में प्रशासनिक सचिवों को जिला प्रभारी बनाया गया है| प्रशासनिक सूची समय-समय पर मंडियों का दौरा करेंगे. धान खरीद एमएसपी पर हो रही है या नहीं| इस पर नजर रखेंगे| मंडी में धान करने के लिए जगह है या नहीं, इसकी व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी भी मंडी प्रभारी की होगी| धान में नमी नापने के लिए मॉइश्चर मीटर भी उपलब्ध कराया जाएगा|

मंडी में कहीं अधिक धान इकट्ठा ना हो जाए, इसके लिए जिला प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह मंडी से धान उठान करवाएंगे| धान की खरीद रजिस्टर में लिखी जाएगी| इसको चेक भी जिला प्रभारी करेंगे|

सीएम ने निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फसल लाने का समय भी सुनिश्चित किया जाए| हर मण्डी में फसल उठान की पर्याप्त व्यवस्था की जाए| मंडियों में भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रत्येक मंडियों के पास अतिरिक्त खरीद केंद्र भी स्थापित किए जाने चाहिए| किसानों, मार्केटिंग बोर्ड, मिल मालिकों, आढ़तियों और मंडियों के लिए अलग-अलग एसओपी भी तैयार की जाए| खरीद प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी के साथ पोस्टर भी मंडियों में वितरित किए जाने चाहिए|

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रत्येक किसान को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है| इसलिए प्रत्येक संबंधित अधिकारी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भुगतान 72 घंटों के भीतर हो जाए| आई-फॉर्म के अनुमोदन से 72 घंटों के भीतर भुगतान ऑनलाइन होना चाहिए| इस सीजन में सरकार 55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करेगी|

About Khalihan News

Check Also

गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 50 एकड़ में होगा निर्माण, 392 करोड़ का बजट तैयार

गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 50 एकड़ में होगा निर्माण, 392 करोड़ का बजट तैयार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में अब इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम …