हरियाणा में दूध उत्पादन बढ़ाने में ब्राजील मदद करेगा – Khalihan News
Breaking News

हरियाणा में दूध उत्पादन बढ़ाने में ब्राजील मदद करेगा

हरियाणा के 16 लाख किसान परिवारों के पास करीब 36 लाख पशु हैं| अभी हरियाणा में प्रति व्यक्ति प्रति दिन दूध की उपलब्धता 1118 ग्राम है| पंजाब में यह 1221 ग्राम है| नई तकनीक के साथ पशुपालन होगा तो किसानों को फायदा होगा और राज्य सरकार का नाम| इसलिए विभाग चाहता है कि इस क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले देशों का उसे सहयोग मिले|

अब पंजाब से ज्यादा दूध उत्पादन के लिए हरियाणा ने कई कदम उठाये हैं| इस मामले में ब्राजील से भी दोस्ताना मदद ली जा रही है | हरियाणा में इज़रायल की मदद से कृषि उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किये गये हैं | हरियाणा अब ब्राजील की मदद से पशुधन उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करेगा|

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने ब्राजील पहुंचकर इस बाबत एक समझौता किया है | श्री दलाल की अगुवाई में गये हरियाणा के एक दल ने इस बात का फैसला किया| ब्राजीलिया शहर में इस प्रतिनिधिमंडल ने गिर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. जोस फर्नांडो और उनकी टीम के सदस्यों के साथ एक बैठक की| यहीं पर प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में गिर पशुओं के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की|

हरियाणा में पशुओं की नस्लों के विकास के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा| इसमें ब्राजील मदद करेगा|
दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने डेयरी विकास और पशुओं की नस्लों के सुधार के क्षेत्रों में एक दूसरे का सहयोग करने का फैसला किया. जिसमें एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी (ईटीटी) और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) जैसी तकनीकों पर ज्वाइंट रिसर्च करके उसका लाभ लेने और पशुओं का जर्मप्लाज्म (सीमेन) आदान-प्रदान करना भी शामिल है|

बैठक के दौरान दोनों पक्ष हरियाणा में एक एनिमल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए सहयोग करने पर भी सहमत हुए| दलाल ने बताया कि ब्राजील के गिर एसोसिएशन ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के माध्यम से हरियाणा राज्य से मुर्रा भैंस जर्मप्लाज्म के आयात के लिए इच्छा जताई है|

About Khalihan News

Check Also

बलरामपुर में उर्वरक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार नमूने सीज—तीन समितियों को नोटिस

हरियाणा सरकार सख्त, नकली खाद बेचने वालों पर कार्रवाई तेज

हरियाणा में नकली खाद और अवैध उर्वरक बिक्री पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए …