हरियाणा : देसी कपास उगाने वाले किसानो को मिलेगी मदद – Khalihan News
Breaking News

हरियाणा : देसी कपास उगाने वाले किसानो को मिलेगी मदद

देशी कपास लगाने वाले क‍िसानों को हर‍ियाणा सरकार प्रत‍ि एकड़ 3 हजार रुपये की व‍ित्‍तीय मदद देगी| इस मदद को प्राप्‍त करने के ल‍िए राज्‍य के ऐसे क‍िसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्‍यौरा’ पोर्टल http://agriharyana.gov.in/ पर रज‍िस्‍ट्रेशन कराना होगा| रज‍िस्‍ट्रेशन की प्रक्र‍िया 25 जनवरी से शुरू होगी और क‍िसान 31 मई तक रज‍िस्‍ट्रेशन करा सकेंगे| जानकारी के मुताब‍िक क‍िसानों की तरफ से अनुदान के ल‍िए रजि‍स्‍ट्रेशन कराए जाने के बाद उसका भौति‍क सत्‍यापन होगा| ज‍िसके बाद क‍िसानों को अनुदान राश‍ि जारी की जाएगी|

हर‍ियाणा में मुख्‍यत: कपास के 3 तरह के बीज किसानों की तरफ से प्रयोग क‍िए जा रहे हैं| ज‍िसमें नरमा, बीटी कॉटन तथा देशी कपास शाम‍िल है| कपास के सभी बीजों का ब‍िजाई 15 अप्रैल से शुरू हो जाती है|

कपास के सभी बीजों का ब‍िजाई 15 अप्रैल से शुरू हो जाती है| जो पूरे महीने रहती है| वहीं देशी कपास की क‍िस्‍मों की बात करें तो मौजूदा समय में प्रमुख रूप से एचडी-107, 123, 324 व 432 को देशी कपास की क‍िस्‍मों के तौर पर पहचाना जाता है|

कपास हरियाणा में प्रमुख नकदी फसल है| ज‍िसे हर‍ियाणा के क‍िसान थोड़ी नमकीन व कमजोर भूमि में भी सफलतापूर्वक उगा रहे हैं| धान की तुलना में इसमें लागत कम लगती है, जबक‍ि बाजार में इसका भाव धान से अध‍िक होता है|

ऐसे में क‍िसान कपास की तरफ अध‍िक आकर्ष‍ित हुए हैं, लेक‍िन बीते कई वर्षों से उत्‍तर भारत में होने वाली कपास की फसलों पर गुलाबी सुंडी लग जा रही है| ज‍ि‍ससे कपास की फसल खराब हो जा रही है| ज‍िसको देखते हुए बीते कुछ समय से व‍िशेषज्ञ गुलाबी सुंडी मैनेजमेंट के लिए सही टेक्नोलॉजी अपनाने पर जोर दे रहे हैं| वहीं इस बीच हर‍ियाणा सरकार ने देशी कपास के उत्‍पादन को बढ़ाने पर जोर द‍िया है|

About Khalihan News

Check Also

बलरामपुर में उर्वरक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार नमूने सीज—तीन समितियों को नोटिस

हरियाणा सरकार सख्त, नकली खाद बेचने वालों पर कार्रवाई तेज

हरियाणा में नकली खाद और अवैध उर्वरक बिक्री पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए …