सिर्फ दो रुपए में मोगरे के पौधा फूलों से भर जाएगा – Khalihan News
Breaking News

सिर्फ दो रुपए में मोगरे के पौधा फूलों से भर जाएगा

आपके घर की क्यारी या गमले में मोगरे का पौधा है। फूल नहीं आते तो आप परेशान न हों।कैसे दो रुपए की चीज़ से अपने मोगरा के पौधे को हरा-भरा और फूलों से लदा बना सकते हैं। लेकिन उससे पहले बताते हैं कि अपने पौधे को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

मोगरा के पौधे की री-पॉटिंग (गमला/खाद बदलना) और प्रूनिंग (उसकी कटाई-छंटाई) भी उसकी ग्रोथ के लिए जरूरी है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि उसका सही समय क्या है। दरअसल मोगरा के पौधे की री-पॉटिंग और प्रूनिंग का सही समय फरवरी से अप्रैल और बरसात के सीज़न में होता है.श।

री-पॉटिंग के लिए आप पौधे को गमले से निकालकर 70 प्रतिशत मिट्टी हटाएं और नई मिट्टी तैयार करें। नई मिट्टी में 20% वर्मी कम्पोस्ट, 10% बोन मील और बाकी गार्डन की मिट्टी मिलाएं। पौधे को नए गमले में लगाएं और ध्यान रखें कि गमले के निचले हिस्से में सुराख हो।

पौधे को ट्रांसप्लांट करने के बाद 7-8 दिन तक उसे डायरेक्ट धूप से बचाएं. पौधे की मिट्टी में हल्की नमी हमेशा बनाए रखें। जब पौधे पर नई ग्रोथ नजर आए तब भी उसे सीधे धूप में न रखें। पौधे की बढ़वार 2-3 इंच होने के बाद ही उसे धूप में रखें. इसके अलावा मोगरा के पौधे की नई ग्रोथ के लिए उसे ऊपर से हल्का सा काटें। इससे उसकी नई शाखें निकलेंगी और पौधा घना होगा।

मोगरे के पौधे से जब पौधे पर कलियां बनना शुरू हो जाएं तो पानी की मात्रा कम कर दे। इससे पौधा तेजी से फूल देगा। लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी का ऊपरी हिस्सा सूखा न हो जाए।

मोगरे के पौधे पर फूलों की बरसात के लिए चॉक का उपयोग करें. चॉक में कैल्शियम होता है जो पौधे के लिए बहुत जरूरी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चॉक को बारीक पीस लें। इसके बाद इसे पौधे की मिट्टी में मिलाएं। ध्यान रहे कि चॉक पौधे की जड़ से न मिले. आप यह उपाय एक महीने में दो बार करें। इससे आपके पौधे पर ज्यादा से ज्यादा फूल उगेंगे।

About

Check Also

पामेती ने किसानों के लिए शुरू किया नो-प्रॉफिट पैकेजिंग सेंटर, कम लागत में मिलेगा आधुनिक पैकेजिंग और भंडारण सुविधा

पामेती ने किसानों के लिए शुरू किया नो-प्रॉफिट पैकेजिंग सेंटर, कम लागत में मिलेगा आधुनिक पैकेजिंग और भंडारण सुविधा

लुधियाना में छोटे और सीमांत किसानों को बड़ा सहारा देते हुए पंजाब एग्रीकल्चरल मैनेजमेंट एंड …