लखनऊ : प्रियंका गांधी ने 15 किलोमीटर चलकर फिर दोहराया ‘लड़की हूं लड़ सकती हू’ – Khalihan News
Breaking News

लखनऊ : प्रियंका गांधी ने 15 किलोमीटर चलकर फिर दोहराया ‘लड़की हूं लड़ सकती हू’

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के अनूठे मार्च का नेतृत्व किया। लखनऊ की ऐतिहासिक भूमि पर हुए इस अनूठे मार्च में कांग्रेस पार्टी की विधानसभा चुनाव लड़ने वाली 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल हुईं। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित महिला मार्च में हजारों महिलाओं का जनसैलाब उमड़ आया।

कांग्रेस को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया| चुनाव में अन्य मुद्दों में भी उन्होंने महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को उठाया| इसके अलावा नौकरी आदि में भी उन्होंने महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही|यूपी में कांग्रेस ने इसी थीम पर चुनाव लड़ते हुए प्रदेश की सभी सीट पर चुनाव भी लड़ा| सात मार्च को चुनावों के सातों चरण समाप्त होने के ठीक अगले दिन यानी 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया|


About Khalihan News

Check Also

61 वर्षों बाद लखनऊ में फिर गूंजेगा राष्ट्रीय जम्बूरी का उत्सव

61 वर्षों बाद लखनऊ में फिर गूंजेगा राष्ट्रीय जम्बूरी का उत्सव

लखनऊ एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। 61 वर्षों के लंबे अंतराल के …