यूपी में योग दिवस पर बड़ी पहल: 100 से अधिक योग पार्क विकसित – Khalihan News
Breaking News
यूपी में योग दिवस पर बड़ी पहल: 100 से अधिक योग पार्क विकसित

यूपी में योग दिवस पर बड़ी पहल: 100 से अधिक योग पार्क विकसित

उत्तर प्रदेश सरकार ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रदेशभर में व्यापक तैयारियाँ की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में नगर विकास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में 100 से अधिक योग पार्कों का विकास किया है। इन योग पार्कों को इस प्रकार तैयार किया गया है कि योग दिवस के बाद भी आमजन वहां प्रतिदिन योग और अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का लाभ उठा सकें।

योग पार्कों में सभी जरूरी सुविधाएं होंगी उपलब्ध

नगर विकास विभाग ने इन योग पार्कों को आयुष मंत्रालय के मानकों के अनुरूप तैयार किया है। पार्कों में स्वच्छ पेयजल, बैठने की सुविधाएं, योग प्रशिक्षकों के लिए मंच और पर्याप्त हरित क्षेत्र जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। 21 जून को हजारों की संख्या में लोग एक साथ इन पार्कों में योग करेंगे।

लखनऊ, वाराणसी, आगरा और झांसी जैसे शहरों में विशेष आयोजन

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुलाब पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क, ईडी पार्क समेत 9 प्रमुख स्थानों को योग पार्क के रूप में विकसित किया गया है।
वाराणसी में शहीद उद्यान, बेनिया बाग, हरिश्चंद्र पार्क, नमो घाट, अस्सी घाट और रविदास घाट पर विशेष योग कार्यक्रम होंगे।
आगरा में बल्केश्वर पार्क, सेंट्रल पार्क, कालिंदी पार्क और नगर निगम कार्यालय पार्क को योग अभ्यास हेतु तैयार किया गया है।
कानपुर में नानाराव पार्क, बुद्ध पार्क, संजय वन और परशुराम वाटिका को योग पार्क के रूप में तैयार किया गया है।
झांसी नगर निगम ने सबसे अधिक लगभग 12 योग पार्क, और मथुरा-वृंदावन में 8 योग पार्क विकसित किए गए हैं।
गाजियाबाद में 10 योग पार्क, जबकि अयोध्या और फिरोजाबाद में 3-3 योग पार्क बनाए गए हैं।

थीम: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “One Earth, One Health” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है। इस संदेश के साथ सरकार का उद्देश्य योग को केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य नहीं, बल्कि सामूहिक और वैश्विक स्वास्थ्य का माध्यम बनाना है।

योग दिवस के बाद भी जारी रहेंगे योग अभ्यास

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने निर्देश जारी किए हैं कि इन पार्कों का उपयोग योग दिवस के बाद भी निरंतर किया जाए। स्थानीय निकायों को इन्हें स्थायी योग केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कहा गया है, जहां प्रतिदिन योग प्रशिक्षण, ध्यान सत्र, और सामूहिक स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जा सकें।

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल राज्य में योग को घर-घर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार की योजना है कि इन योग पार्कों के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़े, बल्कि नागरिकों की दिनचर्या में योग को शामिल करने की प्रवृत्ति भी मजबूत हो।

About

Check Also

सीएम योगी ने तय किया एमपीएसपी का रोडमैप, 2032 तक 100 संस्थाएं और एक लाख स्किल्ड विद्यार्थी तैयार करने का लक्ष्य

सीएम योगी ने तय किया एमपीएसपी का रोडमैप, 2032 तक 100 संस्थाएं और एक लाख स्किल्ड विद्यार्थी तैयार करने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) के …