भारत की कॉफी निर्यात में 125% की छलांग, 11 वर्षों में पहुंचा $1.8 बिलियन के पार – Khalihan News
Breaking News
भारत की कॉफी निर्यात में 125% की छलांग, 11 वर्षों में पहुंचा $1.8 बिलियन के पार

भारत की कॉफी निर्यात में 125% की छलांग, 11 वर्षों में पहुंचा $1.8 बिलियन के पार

 भारत के कॉफी निर्यात में बीते 11 वर्षों में करीब 125 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2014-15 में जहां कॉफी निर्यात का मूल्य $800 मिलियन से थोड़ा अधिक था, वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा $1.8 बिलियन तक पहुंच गया है। यह जानकारी केंद्र सरकार के आंकड़ों में सामने आई है।
2023-24 में $1.28 बिलियन का निर्यात
वर्ष 2022-23 में भारत ने $1.14 बिलियन मूल्य की कॉफी का निर्यात किया था, जो 2023-24 में बढ़कर $1.28 बिलियन हो गया। इस निर्यात वृद्धि में कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया की प्रमुख भूमिका रही है, जिसने कई योजनाओं और पहलों के माध्यम से कॉफी निर्यात को बढ़ावा दिया।
यूरोप सबसे बड़ा खरीदार बना रहा
भारतीय कॉफी के सबसे बड़े खरीदार अब भी यूरोपीय देश हैं, जिनमें इटली, जर्मनी और बेल्जियम प्रमुख हैं। इसके अलावा मध्य पूर्व, दक्षिण कोरिया और जापान भी भारतीय कॉफी के महत्वपूर्ण बाजार हैं।
कॉफी बोर्ड की प्रमुख पहलें
कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए गए, जिनमें शामिल हैं:
•RCMC, निर्यात परमिट और उत्पत्ति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों का ऑनलाइन निर्गमन, डिजिटल हस्ताक्षर के साथ
•निर्यातकों से नियमित संवाद और समस्याओं का समाधान
•बाजार से संबंधित अपडेट और इंटेलिजेंस रिपोर्ट प्रदान करना
•मालभाड़ा सहायता और वैल्यू-एडेड कॉफी के लिए विशेष समर्थन
सरकारी सहायता योजनाएं
सरकार द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाती है:
•वैल्यू-एडेड कॉफी उत्पादों के लिए ₹3 प्रति किलोग्राम की सहायता
•अमेरिका, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड, नॉर्वे और डेनमार्क जैसे प्रीमियम बाजारों में हाई-वैल्यू ग्रीन कॉफी के लिए ₹2 प्रति किलोग्राम की प्रोत्साहन राशि
स्थानीय प्रसंस्करण को भी बढ़ावा
कॉफी उत्पादों में वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड व्यक्तिगत उद्यमियों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को भी सहायता दे रहा है। इसके तहत भूनाई, पीसाई और पैकिंग मशीनरी लगाने के लिए लागत का 40% तक (अधिकतम ₹15 लाख) तक का अनुदान दिया जा रहा है।

About

Check Also

सालभर बढ़ते प्रदूषण पर काबू: अब रबी सीजन की पराली भी सीधा निगरानी दायरे में, CAQM ने पंजाब-हरियाणा को भेजा नया आदेश

सालभर बढ़ते प्रदूषण पर काबू: अब रबी सीजन की पराली भी सीधा निगरानी दायरे में, CAQM ने पंजाब-हरियाणा को भेजा नया आदेश

दिल्ली–एनसीआर और उत्तर भारत में सालभर उच्च प्रदूषण स्तर की चुनौती को देखते हुए केंद्र …