आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सभी विधानसभाओं पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है|
चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल वाराणसी आ रहे हैं| तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारी अभिनव के नेतृत्व में कचहरी स्थित उत्तरी विधानसभा के कार्यालय में बैठक की गई|

बैठक में उपस्थित प्रदेश और जिला के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को कार्यक्रम सफल कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयी है|
पार्टी की ओर से ऐलान किया गया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री, शिक्षा व्यवस्था विश्वस्तरीय, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और भत्ता दिया जाएगा|
बैठक में उपस्थित प्रदेश और जिला के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को कार्यक्रम सफल कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयी है|