तेज़ नजरों और दमकती त्वचा के लिए अमरूद की पत्ती की चाय: जानें फायदे और घर पर बनाने का तरीका  – Khalihan News
Breaking News
तेज़ नजरों और दमकती त्वचा के लिए अमरूद की पत्ती की चाय: जानें फायदे और घर पर बनाने का तरीका 

तेज़ नजरों और दमकती त्वचा के लिए अमरूद की पत्ती की चाय: जानें फायदे और घर पर बनाने का तरीका 

आयुर्वेद से लेकर आधुनिक चिकित्सा तक, अमरूद की पत्तियाँ (Guava Leaves) एंटीऑक्सीडेंट्स, सूजन-रोधी गुणों और पोषक तत्वों के लिए जानी जाती हैं। इनमें फ्लेवोनॉयड्स जैसे क्वेरसेटिन पाए जाते हैं और इनमें एंटीमाइक्रोबियल (जीवाणुरोधी) गुण भी मौजूद होते हैं। सबसे लोकप्रिय उपयोग है – अमरूद की पत्ती की चाय, जिसे सेहतमंद त्वचा और आँखों की रोशनी के लिए फायदेमंद माना जाता है।
क्या कहती है स्टडी?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार अमरूद की पत्तियों में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक शरीर की विभिन्न शारीरिक और चयापचय संबंधी क्रियाओं को स्थिर और बेहतर बनाते हैं। इनमें पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स, टेरपेनॉइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, अल्कलॉइड्स, सैपोनिन्स और अन्य फिनॉलिक यौगिक प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं और मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल, न्यूरोडीजेनेरेटिव और कई अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से बचाव में सहायक हैं।
स्टडी के मुताबिक, अमरूद की पत्ती की चाय (Guava Leaf Tea – GLT), जिसका जापान में व्यापक रूप से सेवन होता है, दवाओं के साथ कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालती। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार है, विशेष रूप से बॉर्डरलाइन डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए।
घर पर कैसे बनाएं?
1.4–5 अमरूद की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें।
2.एक पैन में 2 कप पानी उबालें।
3.उबलते पानी में पत्तियाँ डालकर 10–12 मिनट धीमी आंच पर पकाएँ।
4.गैस बंद करें, ढककर 5 मिनट और रख दें।
5.छानकर कप में निकालें और चाहें तो शहद या नींबू डालकर पीएँ।
विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. सहज जोशी के अनुसार ताज़ी अमरूद की पत्तियाँ विटामिन A का बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए ज़रूरी है। साथ ही इनमें विटामिन C और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
आँखों और त्वचा के लिए लाभ
•एंटीऑक्सीडेंट्स और कैरोटेनॉयड्स रेटिना की रक्षा करते हैं और आंखों को तेज़ बनाए रखते हैं।
•आंखों की सूखापन और धुंधली नज़र को कम करने में मददगार।
•पत्तियों का टोनर (उबालकर ठंडा कर स्प्रे बोतल में भरें) त्वचा को टाइट करता है, झुर्रियाँ और डार्क स्पॉट्स घटाता है।
•सूजन, दाग-धब्बों और रेडनेस को कम करता है।
आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में अमरूद की पत्तियों को पित्त और कफ दोष संतुलित करने वाला माना गया है। इन्हें—
•चक्कर, थकान और आंखों की कमजोरी में उपयोगी माना जाता है।
•मधुमेह प्रबंधन में सहायक (इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने और शुगर अवशोषण घटाने में मदद)।
•दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और बदबूदार सांस को कम करने में उपयोगी।
•बालों की जड़ों को मजबूत करने और घाव भरने में सहायक।

About Khalihan News

Check Also

पामेती ने किसानों के लिए शुरू किया नो-प्रॉफिट पैकेजिंग सेंटर, कम लागत में मिलेगा आधुनिक पैकेजिंग और भंडारण सुविधा

पामेती ने किसानों के लिए शुरू किया नो-प्रॉफिट पैकेजिंग सेंटर, कम लागत में मिलेगा आधुनिक पैकेजिंग और भंडारण सुविधा

लुधियाना में छोटे और सीमांत किसानों को बड़ा सहारा देते हुए पंजाब एग्रीकल्चरल मैनेजमेंट एंड …