जौनपुर में हल्की बूंदा बांदी के बीच गिरे ओले।  – Khalihan News
Breaking News

जौनपुर में हल्की बूंदा बांदी के बीच गिरे ओले। 

जौनपुर।  मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। ठंड हवाओं ने गलन के साथ ठिठुरन भी बढ़ा दिया है। गुरुवार की रात कुछ स्थानों पर जहां बूंदाबादी हुई वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ स्थनों पर बारिश के साथ ओले पड़े। इससे किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। आसमान में छाए बादलों के चलते शुक्रवार को भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। इस दौरान न्यूनतम तापमान तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही ठंड में भी इजाफा हो गया है। आमजन का पूरा दिन धूप के इंतजार में बीता। एकबार फिर बढ़ी ठंड की वजह से शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसारा गया। ठंड से राहत पाने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की बात कही जा रही है।

शुक्रवार को दोपहर बाद खुटहन , खेतासराय , करंजाकला क्षेत्र में आधे घंटे हुई बारिश के साथ ओले पड़े। इससे ठंड बढ़ने के साथ ही फसलों को लेकर क्षेत्र के किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। तकरीबन चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोग बारिश से बचने को आस-पास की दुकानों में पहुंच गए। किसानों की मानें ओले की वजह से मटर, चना, आलू और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही इसका असर गेहूं की फसल पर भी पड़ेगा।

About Khalihan News

Check Also

61 वर्षों बाद लखनऊ में फिर गूंजेगा राष्ट्रीय जम्बूरी का उत्सव

61 वर्षों बाद लखनऊ में फिर गूंजेगा राष्ट्रीय जम्बूरी का उत्सव

लखनऊ एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। 61 वर्षों के लंबे अंतराल के …