जम्मू कश्मीर में एक आतंकी ढेर , इलाके में खोज जारी – Khalihan News
Breaking News

जम्मू कश्मीर में एक आतंकी ढेर , इलाके में खोज जारी

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। बता दें कि, मारे गए आतंकवादी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है।

About Khalihan News

Check Also

पामेती ने किसानों के लिए शुरू किया नो-प्रॉफिट पैकेजिंग सेंटर, कम लागत में मिलेगा आधुनिक पैकेजिंग और भंडारण सुविधा

पामेती ने किसानों के लिए शुरू किया नो-प्रॉफिट पैकेजिंग सेंटर, कम लागत में मिलेगा आधुनिक पैकेजिंग और भंडारण सुविधा

लुधियाना में छोटे और सीमांत किसानों को बड़ा सहारा देते हुए पंजाब एग्रीकल्चरल मैनेजमेंट एंड …